फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका का बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्कूल से घर लौट रही ई रिक्शा सवार शिक्षिका का गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार बदमाशों मोबाइल छीनकर भाग गए। शिक्षिका ने चौकी पुलिस से शिकायत की तो उसे शाम को बुलाया गया। शिक्षिका का आरोप है उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद एसपी आवास पहुंची।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी अर्शी पक्का तालाब स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। वह दोपहर को स्कूल से घर ई-रिक्शा से लौट रही थीं। बाकरगंज पुलिस चौकी से पहले मवेशी बाजार के पास बाइक सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचे। उस समय शिक्षिका किसी से मोबाइल पर बात करने लगी, तभी उनका मोबाइल बाइक सवार छीनकर भाग निकले। शिक्षिका ने बताया कि आरोपियों की बाइक में नंबर नहीं पड़ा था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया शिक्षिका उनके पास नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें