फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र लूटा

Mon, 23 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक से गिरने से बाल-बाल बची महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज। पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला का रविवार को अपाचे सवार दो लुटेरे मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना के दौरान महिला बाल-बाल गिरने से बची है।
थानाक्षेत्र के मवई गांव के हरीसिंह का पुरवा निवासी हरिश्चंद्र यादव पत्नी लक्ष्मी को लेकर बाइक से ससुराल सिधांव जा रहे थे। ससुराल में उनके साले राघवेंद्र की बरीक्षा है। बाइक सवार बजरंगापुर गांव के पास पहुंचे। बाइक सवार दंपती धीमी गति में थी। उन्हें ओवरटेक करते समय अपाचे सवार दो बदमाश लक्ष्मी के गले से मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्चंद्र ने बताया कि बदमाश हुसैनगंज कस्बा की ओर भाग हैं। घटना में बाइक से पत्नी गिर सकती थी। बाइक की रफ्तार धीमी होने की वजह से बच गई है। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें