फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। बहन के यहां से लौट रही महिला की वाहन के कुचलने से मौत हो गई। वहीं उसके भतीजे के सिर पर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धाता थाना क्षेत्र के बम्हरौली निवासी सविता देवी (35) बुधवार को भतीजे आनंद के साथ बाइक पर कल्यानपुर कचरौली में बहन के सुसराल गई थी। लौटेते समय धाता कस्बे के बाईपास पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई और वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं आनंद के सिर पर चोट आई। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। रात का फायदा उठाते हुए चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें