लखनऊ हाईवे पर जिला पंचायत सदस्य शिवनंदन पटेल के
बाइक सवार भतीजों को शुक्रवार रात ट्रक ने कुचल दिया। बड़े भाई की मौके पर
ही मौत हो गई, जबकि छोटे को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। करीब आधे घंटे की
मशक्कत के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाया।
गौरा चुरियारा निवासी हिमाशुं
पटेल (25) पुत्र कमलेश पटेल अपने छोटे भाई आशू के साथ बाइक से अपने चाचा
जिला पंचायत सदस्य शिवनंदन पटेल की ससुराल कढ़ीवा गांव जा रहा था।
वह
कढ़ीवा मोड़ पर पहुंचा था कि सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से
हिमांशु हाइवे पर गिरा और ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। जबकि आशू सड़क
किनारे छिटक गया। उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची
पुलिस ने समझा बुझाकर करीब आधे घंटे बाद रास्ता खुलवाया। एसओ बलराम सिंह ने
बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को
गिरफ्तार कर लिया जाएगा।