फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला को किया अगवा, दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ससुराल से मायके मकर संक्रांति पर्व मनाने जा रही महिला को रास्ते से बाइक सवारों ने घर छोड़ने के बहाने अगवा कर लिया। वह महिला को घने जंगल में लेकर गए और दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है।
थरियांव थानाक्षेत्र के एक गांव की 22 साल की महिला की शादी हुसैनगंज थानाक्षेत्र एक गांव में हुई थी। युवती टेंपों से चकीवा चौराहे पर बुधवार शाम पहुंची।
इसके बाद पैदल अपने मायके जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसे मिले। महिला के साथ उसकी दो साल की बेटी भी थी। बाइक सवारों ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

महिला भी बच्ची की वजह से बाइक पर बैठ गई। तो बाइक सवार युवक उसके घर के रास्ते की बजाए दूसरी ओर जाने लगे। यह देख महिला ने टोका, तो उन्होंने कहा कि वह शार्टकट से उसे घर जल्दी पहुंचा देंगे।
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जंगल के पास बाइक रोक दी। दोनों युवक उसके साथ दुष्कर्म की नीयत से गलत हरकत करने लगे। इस पर उसने शोर मचाया, तो जंगल में नित्य क्रिया के लिए जा रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। बाइक सवार युवकों ने ग्रामीणों को खुद को मलांव गांव का रहने वाला बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि आरोपी हिरासत में हैं। महिला की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें