फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन निवासी लवलेश कुमार बाइक से बच्चों को स्कूल से छोड़कर घर लौट रहा था। बुदवन के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसका पैर डीसीएम में फंस गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला जा सका। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के धरमदासपुर निवासी कामता प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्र महिमा उज्ज्वला सिंह डिग्री कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है। स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल के पास ही उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी कृष्णबाबू सब्जी विक्रेता है। वह बाइक से खागा सब्जी मंडी गया था। लौटते समय थरियांव थाने के पास उसकी सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। औंग थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास रोडवेज से उतर रही शबानूर पत्नी फैजान निवासी कस्बा औंग को ट्रक ने टक्कर मार दी। (संवाद)
पत्नी से झगड़ पति ने जहर खाया
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के अरुण कुमार का पत्नी अंजू देवी से विवाद हो गया। पत्नी से विवाद पर अरुण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया। (संवाद)
-
संदिग्ध हालत में गर्भवती की मौत
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के प्रद्युम्न नारायण की 23 वर्षीय पत्नी शीलू की मंगलवार रात मौत हो गई। महिला तीन माह की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम हाउस में महिला के भाई विजय पाल सिंह निवासी बरैचा थाना खखरेरू ने बताया कि उसने बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही सास, पति उसे प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती बहन की ससुरालियों की पिटाई से मौत हुई है। (संवाद)