फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शिक्षक को कंटेनर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
शिक्षक जगदीश सिंह यादव की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर-लखनऊ मार्ग पर शनिवार सुबह बाइक सवार शिक्षक को देवरी मोड़ के पास एक कंटेनर ने रौंद दिया। सड़क हादसे में प्राइमरी शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक में सवार साला मामूली रूप से घायल हो गया। हादसा कर भाग निकले कंटेनर को थरियांव पुलिस ने चालक समेत कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव के जगदीश सिंह उर्फ मोहन(52) भिटौरा ब्लाक के दीवान का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। जगदीश, असोथर थाना क्षेत्र के सभापुर गांव निवासी साले सूर्यभान सिंह (35) के साथ बाइक से स्कूल जा रहे थे।
तभी देवरी मोड़ के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक पर सीधी टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से बाइक चला रहा सूर्यभान तो सड़क से दूर जाकर गिरा जबकि पीछे बैठे शिक्षक सड़क पर गिरे। जिनके ऊपर से कंटेनर निकल गया। उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं। हेलमेट पहने होने की वजह से सूर्यभान को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं थरियांव पुलिस ने हादसा कर भाग रहे कंटेनर को मय चालक के कब्जे में ले लिया। पत्नी लालता देवी पति की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गईं। बेटा अमित सिंह व बेटी सोनी देवी भी बेहाल हो गए।
गोधरौली गांव के राधेश्याम शुक्ल संविदा लाइनमैन हैं। शुक्रवार की देर शाम वह दुर्गागंज विद्युत वितरण केंद्र से गांव लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर दुर्गांगंज गांव के पास पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने हादसा करने वाले चालक को पिकप समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें