फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिया से टकराकर बाइक सवार दुकानदार की मौत

Fri, 24 Feb 2023 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। दुकानदार की बाइक अनियंत्रित होकर नहर पुलिया से टकरा गई। इलाज के लिए ले जाते वक्त हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ललौली थाने के अजमतपुर गांव निवासी रोमित सिंह हांडा (26) पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह हांडा की गांव में मोबाइल शॉप है। वह बाइक से बहुआ जा रहा था। मड़फा गांव और कुम्हरवा गांव के बीच नहर पुलिया से बाइक टकरा गई। इससे रोमित के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को इलाज के लिए बिंदकी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव अजमतपुर लेकर चले गए हैं। बेटे की मौत से मां ग्रीषा देवी रो रोकर हाल बेहाल है। उसका एक भाई अमित सिंह हांडा हैं। जबकि सबसे बड़े भाई अभिलाष सिंह की मौत कोरोना के समय हुई थी।परिजनों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें