फोटो- 10- आरोपी सलमान
हथगाम में संरक्षित पशु की हत्या के बाद थरियांव बेचने जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। प्रतिबंधित मांस के साथ बाइक सवार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 31 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। तस्कर अलग-अलग पैकेट में मांस की डिलीवरी देने घरों पर जा रहा था। आरोपी के पास पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है।
थरियांव पुलिस ने चकीवा चौराहा मार्ग पर तस्कर हथगाम थाने के रज्जीपुर निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि संरक्षित पशु की रज्जीपुर के जंगल में आरोपी ने साथियों संग हत्या की। इसके बाद प्रतिबंधित मांस के पैैकेट बनाकर सलमान बाइक से डिलीवरी घरों में पहुंचाने जा रहा था। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। संरक्षित पशु की हत्या समेत अन्य धाराओं में आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।