फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर निवासी राकेश लोधी का बेटा राहुल (18), दिलीप कुमार (15) पुत्र रामकिशुन, अमृतलाल (18) पुत्र बलराम बाइक से सोमवार रात हथगाम क्षेत्र शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से रात को लौट रहे थे। हथगाम के छिवलहा हुसैनगंज मार्ग पर अहिंदा मोड़ के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
दिलीप और अमृतलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। उधर, सराय छिवलहा निवासी सुंदरलाल की पत्नी प्रेमा देवी (34) मंगलवार सुबह किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास ही बाइक सवार की टक्कर से घायल हुई। गोरेलाल (35) निवासी तौरा थाना सुल्तानपुर घोष को शाहपुर मोड़ पर दुर्घटना के बाद अचेत हालत पड़ा पाया। बूथों का निरीक्षण करने जा रहे खागा एसडीएम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं असोथर थाने के बबरापुर निवासी राजेश कैथल पत्नी रिंकी बाइक से लेकर हथगाम जा रहे थे। शाहपुर के पास मवेशी से टकरा जाने से दंपत्ति घायल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें