फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो भतीजी घायल

विज्ञापन
फोटो-38-कामरानउल्ला। फाइल फोटो
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी दो भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्काॅर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


कोट गांव निवासी कामरानउल्ला (19) भतीजी हुरम (2) और मनहा (9) के साथ गांव के राशिद के घर निमंत्रण में शामिल होने गया था। लौटते समय ईदगाह मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठी दोनों बच्चियां उछलकर दूर जा गिरीं। बाइक सवार कामरानउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से तीनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने कामरानउल्ला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल बच्चियों को परिजन नर्सिंग होम ले गए। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि स्काॅर्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फोटो-38-कामरानउल्ला। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें