फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। ससुराल से काम पर होटल जा रहे युवक को मंगलवार सुबह किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस को बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी निवासी हरवेंद्र कुमार पासवान (20) शहर के विद्यार्थी चौराहा स्थित एक होटल में कर्मी था। वह ससुराल मलवां में रहकर होटल प्रतिदिन काम पर आता-जाता रहता था। ससुराल से वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल जा रहा था। मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर सनगांव मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक से छिटक कर हरवेंद्र दूर गिरा। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरवेंद्र की शादी मलवां की रहने वाले राजेश की पुत्री वंदना से तीन साल पहले हुई थी। खबर पर पिता छंगू पासवान मां छेद्दी देवी व भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि परिजनों ने तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन की तलाश की जा रही है। मौके पर बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें