फतेहपुर। बहन को लेने जा रहे बाइक सवार की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई निवासी रामबली (30) बाइक से त्योहार पर बहन को लेने कल्यानपुर थाने के इटरौरा गांव जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा मोड़ पर किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार रामबली उछलकर हाईवे पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। चालक टक्कर मार कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने हादसे की परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने रामबली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पत्नी संतोषी की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।