फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Sat, 10 Mar 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो राघव दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरीगढ़ीवा मोड़ पर शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के सिर में गहरी चोट के कारण जान गई। ये हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन


बकेवर कस्बा निवासी शिवाकांत तिवारी (40) मूलरूप से कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी थे। कुछ सालों से घर खरीदकर बकेवर थानाक्षेत्र में रहने लगे थे। उनके मामा चंद्रभूषण शुक्ला शहर के खुशवक्तराय नगर निवासी हैं। चंद्रभूषण ने बताया कि भांजा शिवकांत तिवारी पड़ोसी गांव बकेवर बुजुर्ग निवासी रमाकांत दीक्षित के बेटे राघव (25) के पैतृक गांव रायबरेली जिले के बहूपुर बाइक से जा रहा था। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा मोड़ पर सामने से आए तेज रफ्तार खाली ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राघव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल शिवाकांत को तुरंत जिला अस्पताल भेजा। यहां उसे चंद मिनट बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों टक्कर के बाद रोड पर गिरे थे। ट्रक से कुचलने से तो बच गए लेकिन हेलमेट न होने से सिर में गहरी चोट ने जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें