फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राधानगर थानाक्षेत्र के चांदपुर निवासी कल्लू उर्फ रंजीत (22) दोस्त कैलाश निवासी ईंटगांव के साथ बाइक से बिंदकी जा रहे थे। सदर कोतवाली के नउवाबाग के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कल्लू को मौके पर मृत पाया। वहीं घायल कैलाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।