फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मलवां ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अवधेश बाइक से मलवां जा रहा था। मलवां थाना अंतर्गत ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


मार्ग दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी लक्ष्मीकांत कुशवाहा का 15 वर्षीय पुत्र करन दो मार्च को घायल हो गया था। उसकी बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने बताया कि करन रिश्तेदार की बाइक लेकर चिल्ली गांव की ओर चचेरे भाई अशोक के 13 वर्षीय पुत्र अंकुश को बैठाकर जा रहा था। किसी वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें