फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरब्रिज पर ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
जितेंद्र लोधी।  - फोटो : जितेंद्र लोधी।
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। कैंची मोड़ स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक पांच मीटर तक घसीटते ले गया। युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच को पहुंची।
मलवां थानाक्षेत्र के गांव बरीगोविंदपुर निवासी जितेंद्र लोधी (25) पुत्र छंगूलाल मजदूरी करता था। वह सोमवार शाम को गांव से अल्लीपुर बाजार सब्जी लेने के लिए पड़ोसी की बाइक लेकर निकला था। रात करीब आठ बजे मलवां की ओर से हाईवे पर गलत दिशा से लौट रहा था।
विज्ञापन

कैंची मोड़ के ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक के नीचे फंसने से बाइक समेत पांच मीटर तक घिसटता चला गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। बाइक और युवक को ट्रक के नीचे से निकाला।
युवक की मौत हो चुकी थी। घटना स्थल से हेलमेट नहीं मिला है। मलवां कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि ट्रक को औद्योगिक क्षेत्र सौंरा चौकी में खड़ा किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


कैंची मोड़ तक कैसे पहुंचा
ग्रामीणों में चर्चा रही कि जितेंद्र अल्लीपुर बाजार बताकर निकला था। यह रास्ता गांव आदमपुर से सीधे अल्लीपुर पहुंचता है। वह अल्लीपुर से मलवां की ओर कहां गया और गलत दिशा से क्यों लौट रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें