फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ में बाइक सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-23-कोतवाली में पकड़ा गया आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जार्डन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में बुधवार दोपहर एक किशोरी से सरेराह अश्लील हरकत और बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी समेत अन्य कार्यकर्ता रात को कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि किशोरी के साथ एक युवक ने घिनौनी हरकत की। बाइक सवार युवक ने किशोरी को जबरन बाइक में बैठाने की कोशिश की और विरोध पर उसका बैग छीना।

कोतवाली पुलिस ने वीडियो के आधार पर सदर अस्पताल चौकी इंचार्ज गुलाब मौर्य को जांच सौंपी। जांच के बाद बाइक सवार अमन सैय्यद उर्फ जार्डन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सदर कोतवाली के उत्तरी खेलदार मोहल्ले का निवासी है।
विज्ञापन

कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

फोटो-23-कोतवाली में पकड़ा गया आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जार्डन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें