जहानाबाद। बाइक सवार बदमाश सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी का एक लाख रुपयों वाला बैग छीनकर भाग निकले। थाने के चंदागली निवासी सेवानिवृतत्त
कर्मचारी रामशंकर सचान ने बताया कि गुरुवार दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कस्बा शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। उसके बाद नीरज के साथ बाइक
से घर जा रहे थे। मुगल मार्ग पर गैस एजेंसी मोड़ पर पहुंचे। जहां नकाबपोश बाइक सवार उनका रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस
पहुंची। गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।