फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
रणधीर सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव। सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी रणधीर सिंह (23) बुधवार को अपनी ससुराल किशनपुर थाने के गढ़ीवा गांव से साले जयसिंह के साथ घर लौट रहे थे। थरियांव थानाक्षेत्र के पूर्वी बाईपास के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रणधीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल जयसिंह को कानपुर रेफर किया गया। रणधीर सिंह की शादी एक साल पहले ही खुशी के साथ हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक जय सिंह चला रहा था। वह हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें