फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़े रोड रोलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-19-फाइल फोटो गोलू । स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र में बहुआ मार्ग पर मोहम्मदपुर पखरौली गांव के बीच शनिवार रात निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टक्कर हो गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी गोलू (25) शनिवार को हथेमा गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद गोलू उछलकर रोड रोलर से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें