फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गिरे पेड़ के ठूंठ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के असोथर मार्ग पर बरैची गांव के पास शनिवार देर शाम सड़क पर पड़े शीशम के पेड़ के ठूंठ से बाइक टकराने पर दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बहियापुर गांव निवासी छोटू निर्मल (28) बड़े भाई सुरेंद्र निर्मल (32) को बाइक से विजयीपुर से लेकर घर लौट रहे थे। बरैची गांव के पास तेज हवा से गिरे शीशम के पेड़ के ठूंठ से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी हरदो में उपचार के दौरान डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। छोटू को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिजन का आरोप है कि पेड़ शुक्रवार को गिरा था। वन विभाग ने लकड़ी तो कटवा ली लेकिन ठूंठ सड़क और पटरी पर ही छोड़ दिया। इससे हादसा हुआ। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें