दो दिन पहले फरीदपुर मोड़ के पास गेस्ट हाउस के बाहर से शादी समारोह से चोरी बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी हत्थे चढ़े हैं। फरीदपुर के नागेंद्र वर्मा की बाइक शुक्रवार रात चोरी हुई थी।
खोजबीन के बाद बाइक का पता नहीं लगा था। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महरहा रोड बाईपास के पास से चोरी की बाइक के साथ अदनान पुत्र राजू निवासी लाहौरी गांव और तौसीफ पुत्र अनवर निवासी बड़ाकुआं जहानपुर बिंदकी को गिरफ्तार पकड़ा है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चोरी बाइक से किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। तभी पकड़े गए हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।