फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ई-रिक्शा सवार महिला का बैग लूटकर बाइक सवार भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ई-रिक्शा सवार महिला का शनिवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार युवकों ने बैग लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर गड़रियन पुरवा इंदिरा आवास काॅलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम ई-रिक्शा से पक्का तालाब से घर जा रही थीं। अटल बिहारी पार्क पक्का तालाब के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और कंधे में लटका बैग छीनकर भाग निकले।
बैग में स्मार्ट फोन, सोने के कान के टॉप्स, चांदी की पायल, एक हजार रुपये, आधार कार्ड, गैस बुकिंग की किताब, बैंक पासबुक और अन्य सामान रखा था। बाइक सवार भिटौरा बाईपास की ओर भाग गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें