फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में सिर्फ चार घंटे मिल रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी/जाफरगंज। तहसील क्षेत्र में 24 घंटे में सिर्फ चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। अंदाधुंध कटौती से भीीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे हैं। बिजली न मिलने से पानी का संकट भी बना हुआ है। कटौती से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा। लोगों का कहना है कि बीते 15 दिनों से कटौती बढ़ी है।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र बिंदकी, डिघरुवा, जाफरगंज, जोनिहां, बबई, देवमई, बकेवर, चांदपुर बसंत खेड़ा विद्युत उप केंद्रों से क्षेत्र में सिर्फ चार घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्युत विभाग के आला अधिकारियों तक इसकी लिखित शिकायत की, लेकिन आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ।
लोगों का कहना है कि बिजली न होने से पानी के लिए भी परेशानी हो रही है। एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि कटौती पनकी से हो रही है। यहां पर जितनी आपूर्ति मिल रही, वही उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
विज्ञापन

गाहरूखेड़ा निवासी आदित्य पटेल ने बताया कि बीते करीब 15 दिनों से हाल यह है कि आधा घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में ऐसा होल होगा। सोचा नहीं था।
गरूखेड़ा निवासी रवि ने बताया कि विभाग बिल तो हर महीने ले रहा है। मगर बिजली सिर्फ दिन में 4 घंटे ही मिल रही है। लोगों की रात की नींद और दिन का चैन हराम कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें