विजयीपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से रविवार रात साइकिल सवार वृद्घ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशुनपुर थाने के ब्योंटी गांव निवासी फूलचंद्र (65) साइकिल से रात को किशुनपुर कस्बा की ओर जा रहे थे। विजयीपुर-किशुनपुर मार्ग पर अमनी गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को खागा सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से डाक्टर ने वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया। परिजनों ने वृद्घ को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां इलाज दौराना वृद्घ की मौत हो गई।