जाफरगंज (फतेहपुर)। नंद बाबा आश्रम परिसर में आयोजित दंगल में कानपुर के भूपेंद्र और मुस्कान ने अपनी-अपनी कुश्ती जीत ली। सोमवार को कानपुर के भूपेंद्र ने दिल्ली के विक्की को शिकस्त दी। कठवारा के बबलू और कौशांबी के अंकित के बीच कुश्ती बराबर में छूटी। हरिद्वार के मनसा ने मुरादाबाद के सोनू को हराया। लुधियाना के नवाब अली ने ग्वालियर के भीम पहलवान को पटकनी दी।
राजस्थान के शैतान सिंह ने अयोध्या के बाबा को चित किया। गोरखपुर के सुंदर ने लमेहता के श्रीराम को हराया। महिला कुश्ती में गोरखपुर की गायत्री ने हरियाणा की निर्मला को पटकनी दी। कानपुर की मुस्कान ने दिल्ली की तनु को हराया। अंतिम कुश्ती में लुधियाना के नवाब अली ने ग्वालियर के भीम को हराकर 51 हजार का इनाम जीता। इस मौके पर बीडीओ खजुहा रत्नाकर त्रिपाठी, प्रांजल पांडे, सोनू सिंह चंदेल, नसीम मंसूरी, अरुण द्विवेदी, संदीप चौहान, शिव मूरत गुप्ता, राकेश सिंह कछवाह आदि ने व्यवस्था संभाली।