फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वॉलीबाल में भुल्लनपुर और सेपक टकरा में प्रयागराज विजेता

विज्ञापन
फोटो-28-भुल्लनपुर की टीम को शील्ड देती डीएम व सेनानायक। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएसी ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल और सेपक टकरा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। पूर्वी जोन की 30वीं अंतर वाहिनी वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता में 10 टीमों के 163 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर वाराणसी ने 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं सेपक टकरा के फाइनल में 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर को पराजित कर जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबलों के बाद सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी और सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह मौजूद रहीं।

फोटो-28-भुल्लनपुर की टीम को शील्ड देती डीएम व सेनानायक। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें