फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान कराने के लिए जुगाड़ लगाते रहे प्रधान

विज्ञापन
पंचायत सचिव के दफ्तर में खड़े प्रधान। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से फंसी धनराशि का भुगतान कराने के लिए प्रधान जुगाड़ में जुट गए हैं। ब्लाकों में प्रधानों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही। पंचायत सचिवों से धनराशि निकालने के लिए मान मनौव्वल चल रहा है।
विज्ञापन

25 दिसंबर यानि आज रात से प्रधानों का कार्याकाल समाप्त हो रहा है। प्रधान इससे पहले भुगतान कराने की जुगत में जुटे हैं। अधिकांश प्रधान पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय और खड़ंजा निर्माण का भुगतान कराने में लगे हैं। कई प्रधानों ने इन कामों में अपनी जब से धनराशि खर्च की है। कार्यकाल खत्म होने से धनराशि फंस सकती है। सरसई की प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण में 50 हजार, शौचालय परिसर में इंटरलाकिंग निर्माण में 25 हजार रुपये अपने पास से खर्च किए थे। नकसारा प्रधान माताबदल ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण में पांच लाख रुपये मेरे पास से लगे हैं। भुगतान नहीं हो रहा है। इसी प्रकार कोरका की प्रधान लीलावती, सेमौरी के दिनेश सिंह, तौरा के प्रधान चंद्र प्रकाश ने बताया कि 50 हजार से लेकर तीन लाख रुपये खर्च कर दिए हैं लेकिन भुगतान नहीं हुआ। राज्य वित्त की धनराशि न आने से भुगतान नहीं हुआ है। जिन दुकानदारों के यहां से निर्माण सामग्री ली गई थी, वह सब तगादा करने लगे हैं।
वहीं बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि तैनात किए जाने वाले प्रशासक सभी भुगतान कराएंगे। मजदूरी का भुगतान मनरेगा से कराया जाएगा। मजदूर के खाते में मजदूरी की धनराशि भेजी जाएगी। निर्माण सामग्री का भुगतान दुकानदारों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें