फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच करोड़ से होगा भिटौरा क्षेत्र पंचायत का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ से अधिक की धनराशि से क्षेत्र के विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई। इसमें ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भिटौरा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत भिटौरा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में नाली, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण से जुड़े कुल 56 प्रस्ताव प्रस्तुत किए। सभी प्रस्तावों को मिलाकर कुल 5.30 करोड़ रुपये के कार्य सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं।
बैठक में बीडीओ शकील अहमद, बीईओ दीप्ति रिछारिया, पीएचसी भिटौरा प्रभारी डॉ. विमल चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बीडीसी अभयपाल, मिथुन सोनकर, घूरमती आदि लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें