फोटो-12-तहसीलार को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
प्रेमनगर। खागा तहसील परिसर में शनिवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष विवेक यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इसमें किसान समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शैल कुमारी को दिया गया। इसमें कहा, सहकारी समिति में खाद की किल्लत है। निजी दुकानदार अधिक दामों पर खाद दे रहे हैं। अल्लीपुर भादर में किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। यहां गोशाला का निर्माण कराया जाए। ग्राम पंचायतों में बनी जल जीवन निगम की पानी की टंकी बंद हैं। इसे शुरू कराया जाए। इस मौके पर धर्मसिंह, दीपक शर्मा, विजयपाल, कमलेश, पंकज साहू आदि किसान मौजूद रहे।