फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ी भगवान की मूर्ति, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी फाटक बाजार के पीपलेश्वर मंदिर में गणेश मूर्ति टूटी मिलने पर मंगलवार को नाराजगी की लहर दौड़ गई। मूर्ति खंडित किए जाने की जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जमा हो गए और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और तफ्तीश के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद जनता का गुस्सा शांत हो सका।
विज्ञापन

पीपलेश्वर महादेव मंदिर में गणेश मूर्ति के साथ अर्धनारीश्वर, मां दुर्गा, हनुमान जी तथा भगवान लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां विराजमान हैं।
सोमवार रात किसी ने भगवान गणेश जी की मूर्ति का हाथ तोड़ दिया। सुबह भक्तों ने देखा तो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के विभाग संयोजक सत्यम शुक्ला ,सभासद रामजी गुप्ता तथा मूर्तियों के स्थापना करने वाले भक्त रविंद्र शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
बजरंग दल के वरिष्ठ नेता शैलेश सिंह ने मूर्ति खंडित करने के मामले में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन

पुलिस ने मंदिर के आसपास के अतिक्रमण को हटा दिया। इस काम के लिए नगर पालिका की टीम की मदद ली गई। जहानपुर निवासी रवींद्र शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने मुख्तार तथा उसके भाई मुमताज निवासी मीरखपुर को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें