फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से एक की मौत, चार झुलसे

Sun, 02 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चक करैहाडेरा में शव पहुंचते मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दुर्गा प्रतिमा उतारने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से शुक्रवार रात पंडाल आयोजक  सुरेंद्र कुमार (26) की मौत हो गई और चार अन्य आयोजनकर्ता युवक झुलस गए। हादसे  के कारण नवरात्र पूजन कार्यक्रम ग्रामीणों ने रोक दिया।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार ललौली थाना क्षेत्र के चक करैहाडेरा निवासी तुलसी प्रसाद के बेटे थे। वह नवरात्र के लिए दुर्गा प्रतिमा लेकर देवीदयाल, सर्जुन, सहदेव और रामकरन के साथ रात को गांव पहुंचे थे। वे लोग ट्रैक्टर से मूर्ति उतार रहे थे, तभी झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में सुरेंद्र कुमार आ गया और उसे बचाने में चारों युवक भी झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आपूर्ति बंद कराई।

तब तक देर हो चुकी थी। गंभीर हालत में सुरेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी झुलसे लोगों को भर्ती कर इलाज हुआ। करंट से सर्जुन के एक पैर का अंगूठा कट गया है। घटना से सुरेंद्र की पत्नी निराशा रो-रोकर बेहाल हो गई। उसका दो साल का बच्चा भी है। प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि मूर्ति ऐसे ही रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से पूजा पाठ की कोई भी तैयारी नहीं हुई। फिलहाल यह तय हुआ है कि इस बार गांव में आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें