फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़छाड़ के विरोध में महिला पर बीयर की बोतल फोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों ने महिला पर बीयर की बोतल फोड़कर मारपीट की। कांच के टुकड़े लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत हो चुकी है। हरिहरगंज निवासी आशीष उर्फ रोशन गुप्ता आते-जाते समय रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी करता है। वह बुधवार रात करीब नौ बजे पैदल घर जा रही थी।
रास्ते में आशीष उर्फ रोशन गुप्ता ने साथी छुनइया के साथ उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर बीयर की बोतल फेंक कर मारी। बोतल लगने से लहूलुहान हो गई। विरोध पर आशीष उर्फ रोशन गुप्ता ने साथी अवनीश गुप्ता उर्फ छुनइया के साथ उसे गाली-गलौज कर पीटा। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें