फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड से गद्दे गायब, हॉकी मैदान भी नहीं मिला

Sun, 05 Jul 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रशासनिक स्तर पर खेलकूद की बेकदरी देख क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी इलाहाबाद मंडल का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के औचक निरीक्षण में पहुंचे क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार को स्टेडियम में न तो हॉकी मैदान मिला और न ही हास्टल में रहने वाले खिलाड़ियों के बेड में बिस्तर। खेल अफसर का गुस्सा देख अधिकारी और कर्मचारी सकते में नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी इलाहाबाद मंडल विजय कुमार, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत मिश्र,
थलेटिक खिलाड़ी अनुज पांडेय के साथ शांतीनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पर सबसे पहले उन्होंने स्पोर्ट्स हास्टल में रह रहे खिलाड़ियों की जानकारी ली। खेल अफसर उस समय अचंभित हो गए जब 25 खिलाड़ियों में एक भी मौके पर नहीं मिला। खिलाड़ियों के कमरों का निरीक्षण किया, यहां पर बेड से बिस्तर गायब मिले साथ ही अन्य अव्यवस्थाएं रही। इसके बाद मैदान का निरीक्षण किया जहां पर हॉकी का मैदान ही नहीं था, जबकि क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी यहां पर हॉकी कोच भी हैं। यही नहीं क्रिकेट की पिच भी बेहद घटिया मिली। इस पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी और उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा की क्लास लेते हुए जमकर फटकार लगाई। कहा कि काम करो नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहो। खेल अफसर विजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण में जो अव्यवस्थाएं मिली हैं वह रिपोर्ट निदेशक खेलकूद विभाग लखनऊ भेजी जाएगी। दो हफ्ते बाद पुन: निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत मिश्र ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन इसके लिए खेल अधिकारियों को संजीदा होना पड़ेगा ताकि प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन मिल सके।

इनसेट ---
जल्द चालू कराएं स्वीमिंग पूल
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी इलाहाबाद मंडल विजय कुमार ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान क्रीड़ा अधिकारी से स्वीमिंग पूल जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए। यहां स्वीमिंग कोच तैनात हो गया है लेकिन इसके बाद भी स्वीमिंग पूल चालू नहीं कराया जा रहा, जिस पर खेल अफसर ने नाराजगी जताई। बताया कि इलाहाबाद में सीमित संसाधन में स्वीमिंग पूल चालू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें