फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घसीटकर पीटा, अगवा की कोशिश

Wed, 27 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना के बाद नग्न खड़ा पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर चौराहे पर मंगलवार को सरेशाम एक टेलीकाम कंपनी के अपने साथी कर्मचारी को घर से घसीटकर कार सवारों ने धुनाई की। इसके बाद चौराहे पर खड़ी कार पर अगवा करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण अगवा करने में सफल नहीं हो पाए। कर्मचारी का आरोप है कि उसकी जेब से 15 हजार रुपये आरोपी लूट ले गए हैं।
विज्ञापन



खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर निवासी धीरेंद्र कुमार पटेलनगर चौराहे के समीप नौशाद खां के मकान पर किराये पर रहता है और एक टेलीकाम कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार शाम जब वह अपने कमरे में था तभी उसके अन्य साथी कर्मचारी आ गए और पीटते हुए घसीटकर चौराहे ले गए। पिट रहे कर्मचारी की चीखपुकार सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। मोहल्लेवालों की भीड़ देख कार सवार आरोपी को छोड़कर भाग खड़े हुए।


सिर्फ अंडरवियर पहने घायल कर्मचारी ने बताया कि साथी कर्मचारी उसकी जेब से 15 हजार रुपये लूट ले गए हैं। कहा कि नहर कालोनी इलाके का एक साथी ड्यूटी पर नहीं जाता है, जिसकी शिकायत कंपनी सुपरवाइजर से की थी, जिससे साथी का वेतन रुक गया है। इसी खुन्नस में उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कार से अगवा कर वह उसकी हत्या करना चाहते थे।
विज्ञापन



सदर कोतवाल आरके पांडेय का कहना है कि दोनों पक्ष एक कंपनी में नौकरी करते हैं। रुपयों के लेनदेन का मामला लगता है। अगवा करने जैसी कोई बात नहीं है। घायल धीरेंद्र को मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें