फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदई अमावस्या पर भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

Mon, 14 Sep 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदई अमावस्या के पर सुबह से ही गंगा घाट पर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की। क्षेत्र के दूर दराज गांवों के भक्त ट्रैक्टर-ट्राली, टेंपो, कार, दो पहिया और साइकिलों से अधिकांश श्रद्धालु गंगा नहाने गए। कस्बे केपूर्व माध्यमिक स्कूूूूूूल में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा बाबा अमरनाथ बर्फानी एवं वैष्णो देवी सेवा समिति खागा ने आयोजित किया। आयोजक सेवा समिति के कैलाश, अशोक, गोपाल, सुुनील गांधी, उमाशंकर केशरवानी आदि ने बताया कि अमरनाथ यात्रा से मिली प्रेरणा के बाद से ही भंडारे का आयोजन किया जाता है। डाक्टर अहमद शमीम ने नि:शुल्क परीक्षण करके दवाएं वितरित किया। इस मौके पर रामबहादुर मौर्या, आरएन चौधरी, मैकूलाल, लक्ष्मी सागर, रूप सिंह और प्रकाश मौर्या सहित आदि लोगो ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें