फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 96 हजार की रकम शातिरों ने की पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक युवक के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 96 हजार की रकम पार कर दी गई। मामले की पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खुशवक्तराय नगर निवासी रोहित सिंह का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा राधानगर शाखा में है। 27 अप्रैल को ऑनलाइन साइबर अपराधियों ने खाते से रुपये पार कर दिए। इसका पता भी रोहित को नहीं लगा। वह 30 अप्रैल को बैंक रुपये निकालने गया। तभी जानकारी हुई। रोहित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी सगी बहन की शादी है, जिसके लिए रुपये निकालने गया था। उसे कुछ नंबरों से फोन भी आए थे। उन लोगों ने ही धोखाधड़ी की है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बतायाकि एफआईआर दर्ज की गई है। जांच साइबर सेल को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें