फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा हमीरपुर ने छह विकेट से जीता मैच

Sat, 25 Apr 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर 19  क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन रायबरेली व हमीरपुर-बांदा टीम के बीच 40 ओवरों की पारी खेली गई। बांदा हमीरपुर की टीम ने छह विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता फतेहपुर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में यूपीसीए की ओर से आयोजित की गई।  
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा ने पहले टास जीतकर रायबरेली की टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया और खुद क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। रायबरेली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 155 रन बनाए और बांदा हमीरपुर की टीम को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा। राबयरेली की ओर से धनंजय सिंह ने 37, अनुभव पटेल ने 36, अमित मिश्र ने 19 रनों का योगदान दिया। बांदा की ओर से शुरुआत बड़ी धमाकेदार हुई और मात्र 22.4 ओवर में चार विकेट खोकर 156 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हमीरपुर बांदा की ओर से मोहित सिंह ने 50, अमित कुमार 43 रन आउट, सलमान हाशमी ने 39 रन नाट आउट रहे। इस प्रकार से बांदा हमीरपुर ने छह विकेट से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि लेखाधिकारी माध्यमिक आनंद विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मेडिकल चेकअप में यूपीसीए से आए फिजियोथेरेपिस्ट डा. मोहम्मद आरिफ ने सभी खिलाड़ियों को फिटनेस टिप्स दिए और एक्सरसाइज की जानकारी दी। सेलेक्टर उबैद कमाल ने हर खिलाड़ी का बारीकी के साथ निरीक्षण व परीक्षण किया। एंपायर तरुण कपूर व सतीश पांडेय तथा स्कोरर राजेश कुमार ने भी खिलाड़ियों को अपने हुनर समझाए। उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने भरपूर सहयोग किया। यूपीसीए के उपाध्यक्ष व एफडीसीए के सचिव प्रिंस रियासत अली, एफडीसीए के अध्यक्ष सैफ उद्दीन सैफी, उपाध्यक्ष स्वरूपराज सिंह जूली, मीडिया प्रभारी आलोक शर्मा, कोच मोहम्मद नूर, सौबी कासिम, ग्राउंड सचिव महेंद्र यादव, रायबरेली के सचिव फहीम, हमीरपुर बांदा के सचिव वसी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें