फतेहपुर। बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के लिए तैयारी तेज हो गई है। प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने पत्र जारी कर बताया कि 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री की ओर से दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी को फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। साध्वी निरंजन रात 9:15 बजे बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।