फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झमाझम बारिश से गांव की गलियां लबालब

विज्ञापन
फोटो-38-जाफरगंज के मुख्य मार्ग पर भरे पानी से निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। नालियों की सिल्ट सफाई नहीं होने से महज आधा घंटे की बारिश में ही गांव की गलियां पानी से लबालब हो गईं। मिर्जापुर मकरंदपुर में नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद पूरे रास्ते पानी से भर गए और ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा। प्रधान उमाकांत ने बताया कि 28 जून को सफाई कर्मचारियों से नालियों की सफाई कराई गई थी लेकिन अब दोबारा सफाई के लिए ब्लॉक से अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की गई है।




जल निकासी न होने से मुख्य मार्ग से विद्यालय तक भरा पानी
जाफरगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बड़े तालाब की जल निकासी अतिक्रमण के कारण बाधित होने से शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


इससे पंडित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पानी में घुसकर विद्यालय आना-जाना पड़ा। करीब साढ़े चार बीघा क्षेत्रफल वाले तालाब के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण होने से जल निकासी पूरी तरह प्रभावित है। तालाब किनारे बना मुख्य मार्ग भी जलमग्न हो गया।
बीडीओ कोमल सिंह ने बताया कि सफाई से जुड़ा मामला होने पर टीम गठित कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। अतिक्रमण की रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेजी जाएगी।


दिन में कई बार पड़ीं फुहारें, उमस से नहीं मिली राहत
फतेहपुर। दिनभर रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश के बावजूद उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को सुबह से शाम तक तीन बार हल्की बारिश हुई, लेकिन बारिश थमते ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।
मानसून की बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में तो बेहतर रही लेकिन शहर क्षेत्र अब भी अच्छी बारिश से वंचित है। बीच-बीच में बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। वहीं बिंदकी तहसील क्षेत्र में मानसून का असर अधिक रहा।
जहानाबाद, बकेवर, अमौली और जाफरगंज में अच्छी बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि खेतों में पानी भरने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है।

फोटो-38-जाफरगंज के मुख्य मार्ग पर भरे पानी से निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो-38-जाफरगंज के मुख्य मार्ग पर भरे पानी से निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें