फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्यारोपी पिता-पुत्रों समेत तीन की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पिटाई के बाद युवक की मौत के मामले में आरोपी पिता-पुत्रों समेत तीन लोगों की जमानत अर्जी जिला जज की अदालत ने खारिज कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज निवासी शिक्षक संत कुमार का पुत्र सौरभ 11 जून की रात घर पहुंचा था।
विज्ञापन

अगले दिन कमरे में उसका शव मिला था। अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर सौरभ की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने हरिहरगंज निवासी रामकिशोर गुप्ता उर्फ ननकू और उसके पुत्र रोशन गुप्ता व आनंद किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों की ओर से नौ जुलाई को कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के बाद जिला जज की अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें