फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डायलिसिस यूनिट के दरवाजे पर दुर्गंध ने किया बेहाल

Sun, 25 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8-जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट। संवाद
विज्ञापन

फोटो-7-डायलिसिस यूनिट के समीप बना पेशाबघर। संवाद

- दरवाजा खुलने पर अंदर तक घुस जाती है दुर्गंध, स्वास्थ्य पर पड़ता है विपरीत असर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के दरवाजे पर तीखी दुर्र्गंंध का मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। डायलिसिस यूनिट के महज 20 मीटर के फासले पर बना पेशाबघर डायलिसिस के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना है। बदबू के कारण डायलिसिस कराने वाले रोगियों में संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।
जिला अस्पताल परिसर में डेंटल हास्पिटल के पीछे कुछ फासले पर 10 बेड की डायलिसिस यूनिट संचालित है। हालांकि यूनिट में अभी छह बेड ही चल रहे हैं। डेटल हास्पिटल और डायलिसिस यूनिट के बीच में सार्वजनिक पेशाबघर बना है। इसकी साफ सफाई नही होती है। ऐसे में इसके समीप से गुजरने वाली सड़क से मुंह पर कपड़ा लगाकर निकलना पड़ रहा है। इसके कुछ फासले पर किडऩी रोगियों के इलाज के लिए डायलिसिस यूनिट बनी है। इसके गेट तक दुर्गंध आती है। गेट खुला होने पर दुर्गंध अंदर तक प्रवेश कर जाती है। इससे यूनिट के अंदर का वातावरण दूषित हो रहा है। इसका डायलिसिस कराने वाले रोगियों पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान:-
डायलिसिस यूनिट के समीप सार्वजनिक पेशाबघर होने की जानकारी नहीं है। मैं स्वयं मौके पर जाकर देखेंगे। आसपास दुर्गंध आने को काई भी कारण होगा, तो हटाया जाएगा।
डॉ. पीके सिंह, सीएमएस
..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें