फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू बने अध्यक्ष, प्रवीण महामंत्री

Sun, 11 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री का फूलमालाओं से स्वागत। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शनिवार को सुबह शुरू हुई मतगणना शाम तक चली। सर्वसमाज के पदाधिकारियों ने तीन साल बाद अपना परचम लहराया। बाबू सिंह यादव को अध्यक्ष और प्रवीण कुमार द्विवेदी को महामंत्री पद पर विजेता घोषित किया गया।  
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के लिए मतदान हुआ था। सुबह लगभग 10 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रिका सिंह चौहान की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। सीसी कैमरों की निगहबानी में दिन भर मतगणना का कार्य चला। मतगणना केंद्र के बाहर एलसीडी लगाकर बाहर मौजूद लोगों को भी सब कुछ दिखाया गया। चार बूथों में हुई मतगणना में बारी बारी से वोट गिने गए। सर्व समाज से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबू सिंह यादव को 466 वोट मिले जबकि अभिलाष त्रिवेदी 397 मतों से दूसरे नंबर और आदर्श अधिवक्ता संघ की ओर से प्रत्याशी सुशील मिश्रा 370 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। बाबू सिंह यादव ने 69 वोटों से विजय श्री हासिल की।


महामंत्री पद पर सर्व समाज संगठन से प्रत्याशी रहे प्रवीण कुमार द्विवेदी ने सबसे अधिक 421 वोट पाकर सभी को पीछे छोड़ दिया। हालांकि सुरेंद्र सिंह भदौरिया 361 वोट पाकर दूसरे और महेंद्र सिंह गौर 331 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। प्रवीण कुमार ने 60 वोटों से बाजी मार ली। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल, उपाध्यक्ष पद पर संदीप प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार और रक्षपाल पासवान विजयी रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें