फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विश्व बाल श्रम दिवस का आयोजन असोथर ब्लाक के ललौली गांव में किया गया। राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के तहत संचालित जमराव महिला मंडल के विशेष प्रशिक्षण केंद्र में अध्ययनरत बच्चों को मास्क और सैैनिटाइजर वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम में कुमारी रूबी विशेष प्रशिक्षण केंद्र की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि बाल श्रम एक अपराध है और सभ्य समाज के लिए कलंक है। कार्यक्रम में रामप्रकाश मौर्य ने कहा कि होटल ढाबों, खदानों, कारखानों ,तथा फेरीवाला एवं घरेलू सहायक इत्यादि के रूप में इन से काम लिया जाना बंद होना चाहिए। इस अवसर पर वंशिका फाउंडेशन के निदेशक सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका कुमारी नीशू, एकाउंटेंट मनीष पाल एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें