फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुल्हाड़ी और डंडा बरामद, बुजुर्ग की हत्या में आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
फोटो-33-थाने में पकड़ा गया हत्यारोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में बुजुर्ग केशपाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी श्यामू पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी ने गांव के मुन्ना सिंह के बाग में छिपा रखा था।
विज्ञापन

बीते मंगलवार रात श्यामू पांडेय ने 70 वर्षीय केशपाल सिंह की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी वीरभान सिंह और रामलखन सिंह पर भी जानलेवा हमला किया था। बुधवार शाम केशपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे आरोपी को अजरौली गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से हथियार बरामद हुए।
ग्रामीणों के अनुसार हत्या की जड़ में 20 साल पुराना भूमि विवाद है। इसमें कोर्ट का फैसला केशपाल के पक्ष में आया था। ग्रामीण यह भी बताते हैं कि आरोपी श्यामू नशे की लत का शिकार है और दबदबा कायम करने की नीयत से उसने यह वारदात की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम विधायक कृष्णा पासवान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुरानी रंजिश में रिटायर्ड पुलिसकर्मी और ग्रामीण पर हमला
हत्या के बाद आरोपी श्यामू पांडेय ने पड़ोसी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी वीरभान सिंह पर भी हमला किया। वीरभान ने बताया कि करीब 15 दिन पहले आरोपी पक्ष के लोग उनके रास्ते से सटाकर नलकूप लगाने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया। इसके बाद रामलखन सिंह ने श्यामू को वारदात के बाद भागते समय टोका, जिससे नाराज होकर उसने रामलखन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें