फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भतीजे की शादी में आई बुआ की दीवार गिरने से मौत, दो घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो-07-श्रीमती। स्रोत परिजन
विज्ञापन
हुसैनगंज। भतीजे की शादी में शामिल होने मुस्तफापुर गांव आई एक महिला की खंडहरनुमा दीवार ढहने से मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। इससे शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के औढ़ेरा गांव निवासी लवकुश विश्वकर्मा की पत्नी श्रीमती देवी (55) भतीजे बृजेश की शादी में शामिल होने मुस्तफापुर आई थीं। शुक्रवार देर शाम वह मातृपूजन के दौरान किसी काम से पड़ोसी के घर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के जगदीश के जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर महिला के ऊपर गिर गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं।
हादसे में मुस्तफापुर निवासी रामसागर विश्वकर्मा (55) और प्रदीप की पुत्री ट्विंकल (8) भी मलबे में दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने श्रीमती देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि एक महिला की मौत हो गई।

परिवार में छह दिन पूर्व हुई थी जेठानी की मौत
दीवार में दबकर श्रीमती की मौत से करीब छह दिन पहले उसकी देवरानी गीता देवी पत्नी रामशरण की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। परिजन के मुताबिक गीता के तेरहवीं संस्कार की तैयारी चल रही थी। देवरानी की तेरहवीं में शनिवार को जेठानी परिवार के साथ घर जाने वाली थीं। श्रीमती की मौत के बाद एक ही परिवार में दो महिलाओं की मौत से मातम छाया है।

फाइल फोटो-07-श्रीमती। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें