सीओ के आदेश पर ललौली थाने में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, धमकी, गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेज जाएगा।
मेडिकल स्टोर संचालक पर छेड़खानी का आरोप
मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने साथी संग एक युवती से छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ह़सैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने एफआईआर में बताया कि नारायणपुर गांव का मनोज उसके पड़ोस में मेडिकल स्टोर संचालित करता है।
चार जनवरी की रात वह कमरे में बैठी थी। तभी मनोज अपने साथी आकाश के साथ घर आया और उसके साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर पिता आ गए। तभी दोनों भाग निकले। इसके बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
महिला से मारपीट, छेड़खानी
खेत में काम करा रही महिला के साथ गांव के युवक ने मारपीट और छेड़खानी की। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि सोमवार शाम खेत ट्रैक्टर से जोतवा रही थी।
तभी गांव का केशबाबू लोधी पहुंचा और उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसके साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मारपीट, गाली गलौज और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला जमीन विवाद का है।