फतेहपुर। स्कूटी सवार समूह संचालिका को रास्ता बताने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 25 नवंबर को वह कोर्राकनक छोटी धोबिया थाना ललौली स्कूटी से जा रही थी। रास्ता भटकने पर खाभर मोड़ के पास रुकी। रास्ते में ओती गांव के राजू सिंह से छोटी धोबिया का रास्ता पूछने लगी। उसने पीछे आने की बात कही। कुछ दूर चलने के बाद स्कूटी रोकी। इसी दौरान राजू सिंह बाइक से उतरा और बोला कि स्कूटी से उतरने को बोला। उससे अश्लील बातचीत करने लगा। स्कूटी छोड़कर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर धक्का देकर स्कूटी समेत गिरा दिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर राजू सिंह उसे छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।