फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधान के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला के पति पर हमला

Sat, 27 May 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एएसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। प्रधान के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला के पति पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी के आदेश पर ललौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर निवासी दयाराम ने बताया कि वह 21 मई की रात जानवर बांधने वाले प्लाट पर सोने पहुंचा था। गांव के भूपेंद्र, राजू नशे में डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और बोले कि मना करने के बाद भी उसकी पत्नी ननकी ने प्रधान राकेश प्रजापति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला किया। डंडे और लातघूंसों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लहूलुुहान हालत में जान बचाकर घर पहुंचा। पत्नी ननकी ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस आरोपियों को पुलिस चौकी ले गई, लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। चौकी से आने के बाद उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। प्रधान के खिलाफ पुलिस में शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया रहा है। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें